भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच आज, टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं शुरू, किक्रेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर भोपाल में जश्न का माहौल
T20 World Cup Final: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच खोला जाएगा. फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार का दिन पूरा क्रिकेटमय हो गया है. पूरा बाजार, चौराहा और सभी भीड़भाड़ वाले इलाके शाम की तैयारियों में जुट गए हैं. ज्यादातर भीड़भाड़ वाले इलाकों में एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आज के फाइनल मैच का आनंद उठा सकें.
भोपाल में जगह-जगह पर क्रिकेट प्रेमियों ने फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए एलईडी स्क्रीन के अलावा क्रिकेट थीम और विशेष ऑफर लगाए जा रहे हैं. क्रिकेट को लेकर सबसे ज्यादा युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. ज्यादा से ज्यादा लोग एक साथ बैठकर मैच देखने की योजना बना रहे हैं. ताकि फाइनल मुकाबले का आनंद ले सकें. अपने आसपास के मंदिरों पर जाकर पूजा-पाठ करने में जुटे हैं. इंडिया टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल
भोपाल की ज्यादातर कॉलोनियों और मोहल्लों में क्रिकेट प्रेमियों ने सामूहिक रूप से मैच देखने का प्लान किया है और इसके लिए तैयारियां भी की है. लोग सुबह से ही हाथों में तिरंगा और टीम इंडिया की जर्सी पहनकर बेसब्री से मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. क्रिकेट प्रेमी जितना खेल को लेकर उत्साहित हैं, उससे ज्यादा उत्साहित इंडिया टीम के मैच जीतने को लेकर हैं. उनका कहना है कि अगर आज इंडिया टीम मैच जीतती है, तो यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात होगी. इसके लिए मंदिरों में भी प्रार्थनाएं शुरू कर दी गई हैं.
ये भी पढ़ेंः अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर ट्रेन में जानलेवा हमला, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान
आज होगा फाइनल मुकाबला
बता दें, भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसको लेकर भोपाल ही नहीं, बल्कि देशभर में क्रिकेटप्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. इस महामुकाबले को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.