‘मेरा काम ट्रॉफी जीतना…’,टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
गौतम गंभीर
Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस आखिरी मुकाबले के एक दिन पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी आलोचना और टीम के टेस्ट प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि उनका मकसद भारतीय टीम के लिए ट्रॉफियां जीतना है, न की सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना.
कोचिंग के चलते आलोचनाओं का हुए शिकार
दरअसल बीते कुछ दिनों से टेस्ट क्रिकेट में भारत के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन और खराब रिकॉर्ड को लेकर सवाल उठते आ रहे हैं. भारत के हेड कोच गौतम गंभीर को टीम के प्रदर्शन और अपनी कोचिंग को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. इन सब के बीच कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले अब गंभीर ने आलोचकों को करार जवाब दिया है.
🚨 GAUTAM GAMBHIR STATEMENT ON OUTSIDE NOISE AND TEST CRICKET 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) August 22, 2026
Gautam Gambhir said🗣️,
"My job is to win trophies, not views and likes. We are not struggling in test cricket, ranking don't matter. We are going through transition. There will be blips, but we have been playing… pic.twitter.com/pBhAc7UuXa
यह भी पढ़ें: IND vs SL: कट शॉट बना यशस्वी जायसवाल की सबसे बड़ी कमजोरी, 27 गेंदों में 4 बार हुए आउट
गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब
कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वह आलोचनाओं या सोशल मीडिया की लोकप्रियता के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं और न ही इसपर ज्यादा ध्यान देते हैं. भारतीय मुख्य कोच ने कहा कि उनका पूरा फोकस भारतीय टीम को सफल बनाने और ट्रॉफियां जीतने पर रहता है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका काम ट्रॉफी जितना है और वह इसी की परवाह करते हैं. उनका काम लाइक्स और व्यूज हासिल करना नहीं है.
भारत की रैंकिंग पर क्या बोले गंभीर?
इसके अलावा गौतम गंभीर ने भारत की टेस्ट रैंकिंग और टीम के हालिया प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी है. गंभीर का मानना है कि रैंकिंग को ज्यादा अहमियत नहीं दी जानी चाहिए. गंभीर ने अपनी बात में कहा कि रैंकिंग कोई मायने नहीं रखती है और हम संघर्ष नहीं कर रहे हैं. उनका कहना है कि इंग्लैंड दौरे के बाद भारत ने ठीक-ठाक टेस्ट क्रिकेट खेला है.