वैभव सूर्यवंशी के उपकप्तान बनने पर भड़का ये दिग्गज, आंकड़े दिखाकर पूछा सवाल

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बनने के बाद भारत के मशहूर क्रिकेटर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर इस फैसले पर हैरानी जताई है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तान नियुक्त किया गया है. जबकि 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. चयनकर्ताओं के इस फैसले पर भारत के दिग्गज क्रिकेटर हर्षा भोगले ने हैरानी जताई है और इस फैसले की आलोचना की है.

वैभव पर क्या बोले हर्षा भोगले?

दरअसल वैभव सूर्यवंशी के ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बनने के बाद भारत के मशहूर क्रिकेटर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर इस फैसले पर हैरानी जताई है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को एक सीनियर रेड बॉल टीम का उपकप्तान बनाने के पीछे क्या सोच है. उन्होंने 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं. उनका टैलेंट असाधरण है. लेकिन सीखने की प्रक्रिया होती है और रेड बॉल क्रिकेट में वह शुरुआती सीढ़ी में हैं.

यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने उपकप्तान

आंकड़े दिखाकर चयनकर्ताओं से पूछा सवाल

हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े दिखाकर चयनकर्ताओं से सवाल पूछा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव के आंकड़े बेहद खराब हैं. उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में भोगले ने चयनकर्ताओं के इस फैसले की आलोचना की है. हर्षा भोगले के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.

ज़रूर पढ़ें