7 छक्के, 8 चौके…गुजरात के खिलाफ तिलक वर्मा ने काटा गदर, शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास

Tilak Varma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर तूफ़ानी शतक जड़ दिया है.
Tilak Varma

तिलक वर्मा

Tilak Varma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर तूफ़ानी शतक जड़ दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने महज 45 गेंदों नाबाद 101 रन की पारी खेली. अपनी इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े.

तिलक वर्मा ने जड़ा शतक

गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में मुंबई के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और मुश्किल वक्त में अपनी टीम को संभाला. मुंबई की टीम 44 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद तिलक ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. तिलक ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद उन्होंने अगली 12 गेंदों में 50 रन बनाए और शानदार शतक जड़ा. बता दें, यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है.

यह भी पढ़ें: IPL की चमक से बौखलाया पाकिस्तान, मुजरबानी के बाद दासुन शनाका पर लगाया बैन

तिलक वर्मा ने रचा इतिहास

गुजरात के खिलाफ शानदार शतक जड़कर तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रच दिया है. वह मुंबई के लिए सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कैमरन ग्रीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 22 साल 352 दिन की उमर में मुंबई इंडियंस के लिए शतक जड़ा था.

मुंबई के लिए जड़ा सबसे तेज शतक

तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले साल 2008 में यह कारनामा सनथ जयसूर्या ने किया था. उन्होंने भी 45 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी.

ज़रूर पढ़ें