डेब्यू से पहले ही वैभव सूर्यवंशी का जलवा, बेलफास्ट में टिकटों के लिए मची मारामारी
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और बेबी बॉस के नाम से मशहूर वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने से पहले ही अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया है. भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली आगामी टी20 सीरीज से पहले बेलफास्ट में वैभव को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस टी20 सीरीज से वैभव टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं. ऐसे में टिकटों की मांग तेजी से बढ़ रही है.
लगातार टिकटों की बढ़ रही मांग
महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इस टी20 सीरीज से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते है और इसी वजह से उन्हें लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
पूर्व भारतीय और आयरलैंड क्रिकेटर एमवी नरसिम्हा राव का मानना है कि इस युवा खिलाड़ी को मैदान पर देखने के लिए यूरोप के अलग-अलग हिस्सों से क्रिकेट प्रेमी बेलफास्ट पहुंचे वाले हैं. उन्होंने कहा स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता करीब 7 हजार दर्शकों की है, लेकिन लगातार टिकटों की मांग बढ़ रही है. ऐसे में आयोजकों के सामने दर्शकों को एडजस्ट करने की चुनौती खड़ी हो सकती है.
🚨 Vaibhav Sooryavanshi impact in Ireland:
— Indian Cricket Ministry (@Tejashyyyyyy) June 24, 2026
India will play two T20I matches at Stormont Cricket Ground in Belfast.
The ground has a seating capacity of roughly 7,000, and all tickets are likely to be sold out.
Local organizers are therefore considering increasing the seating… pic.twitter.com/VguZMbO54c
यह भी पढ़ें: 6 छक्के, 19 चौके…वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने फिर काटा गदर, तूफानी बल्लेबाजी कर ठोका ताबड़तोड़ शतक
लोगों में जबरदस्त उत्साह
राव ने कहा वैभव सूर्यवंशी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हर कोई इस खिलाड़ी को टीम इंडिया की जर्सी में खेलते देखना चाहता है. अगर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो यह उनके करियर का पहला इंटरनेशनल मैच होगा. वैभव ने 15 वर्ष की उम्र में ही अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी