6 छक्के, 19 चौके…वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने फिर काटा गदर, तूफानी बल्लेबाजी कर ठोका ताबड़तोड़ शतक

Ashirwad Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सूर्यवंशी परिवार की खूब चर्चा हो रही है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं.
Ashirwad Sooryavanshi

आशीर्वाद सूर्यवंशी

Ashirwad Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सूर्यवंशी परिवार की खूब चर्चा हो रही है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपने बल्ले से तहलका मचा रहे हैं. हाल ही में आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में एक स्थानीय प्रैक्टिक मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. इस मैच में आशीर्वाद ने 168 रन की तूफानी पारी खेली.

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने जड़ा शानदार शतक

दरअसल हाल ही में समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिक मैच में वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. इस मैच में आशीर्वाद ने 119 गेंदों का सामने करते हुए 168 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 छक्के और 19 चौके निकले. आशीर्वाद की इस तूफानी पारी की जानकारी उनके बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की है. बाद में वैभव ने उज्जवल की स्टोरी को रिपोस्ट किया और छोटे भाई के प्रदर्शन पर खुशी जताई.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे पास शब्द नहीं…’,टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही इमोशनल हुए वैभव सूर्यवंशी, BCCI ने शेयर किया VIDEO

ऋषभ-11 ने बनाए 311 रन

सोशल मीडिया पर सामने आए इस स्कोरकार्ड के मुताबिक ऋषभ-11 और रौशन-11 के बीच खेले गए इस मैच में ऋषभ-11 ने पहले बल्लेबाजी करते आशीर्वाद सूर्यवंशी की शानदार शतकीय पारी के दम पर 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन बनाए.

पहले भी जड़ चुके हैं शतक

बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने किसी मैच में शतक जड़ा हो. हाल ही में आशीर्वाद ने एक प्रैक्टिक मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा था. उस मैच में वैभव के छोटे भाई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में 103 रन की शतकीय पारी खेली थी. आशीर्वाद की उस पारी में 20 चौके और 1 छक्का शामिल था.

ज़रूर पढ़ें