वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (Photo-BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. इसके साथ ही वैभव यह अवॉर्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

प्लेयर ऑफ द सीरीज बने वैभव सूर्यवंशी

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 151 रन बनाए. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में यह अवॉर्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने 15 साल 121 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: हरारे में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, शतक से चूके पर बना दिया रिकॉर्ड

सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड

इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जो 16 साल 328 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. इसके अलावा उन्होंने महान बलेलबाज सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन 17 साल 112 दिन की उम्र में यह अवॉर्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज थे. लेकिन अब यह उपलब्धि वैभव ने अपने नाम कर ली है.

यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

हरारे में खेले गए तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली. टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी दूसरी फिफ्टी रही. इसी के साथ वह 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

ज़रूर पढ़ें