IND vs ZIM: हरारे में गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, शतक से चूके पर बना दिया रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की तूफानी पारी खेली. हालांकि इस दौरान वह शतक जड़ने से चूक गए. तीसरे टी20 मैच में अर्धशतक जड़ने के साथ ही वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
वैभव ने खेली तूफानी पारी
हरारे में खेले गए तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस मैच में वैभव ने 49 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. अपनी इस पारी के दौरान सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका दूसरा अर्धशतक रहा.
The very first of many for the teenage sensation ✨
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
Vaibhav Sooryavanshi takes home his maiden Player of the Match award in international cricket! 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/jwYAN5oHa9
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: तीसरे टी20 में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप
बनाया खास रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अर्धशतक जड़ने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 बार अर्धशतक जड़ा है. उनसे पहले क्रिकेट इतिहास में कोई भी बल्लेबाज इतनी कम उम्र में यह कारनामा नहीं कर पाया था. इस मामले में वह अभी तक नेपाल के कुशल मल्ला की बराबरी पर थे, जिन्होंने 1 अर्धशतक जड़ा था.
पहले मैच में भी जड़ी फिफ्टी
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ा था. उस मैच में उन्होंने 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. अब तीसरे टी20 में उन्होंने अपनी दूसरी फिफ्टी 31 गेंदों में जड़ी. तीसरे टी20 में उन्हें शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.