वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में जगह, तिलक वर्मा कप्तान, BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम का किया ऐलान
टीम इंडिया
Team India: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिड-ए की टीम का ऐलान कर दिया है. इस श्रृंखला के लिए बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई हैं जबकि रियान पराग को उपकाप्टन नियुक्त किया गया है. वहीं टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है.
Team India में वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह
भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यावंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं. आईपीएल 2025 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर बड़े मंच में अपनी पहचान बनाई थी. इसके बाद वे इस साल की शुरुआत में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बने जहां उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की विस्फोटक पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
आईपीएल 2026 में भी वैभव ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है और अब तक खेले गए 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. इस धमाकेदार प्रदर्शन का बीसीसीआई ने उन्हें तोहफा दिया है. इसी के चलते बीसीसीआई ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए की टाइम में शामिल किया है.
🚨Vaibhav Sooryavanshi picked in India A squad for the 50-over tri-series against Afg A and SL A to be held in Sri Lanka next month
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 14, 2026
India A squad: Tilak Varma (C), Priyansh Arya, Vaibhav Sooryavanshi, Riyan Parag (VC), Ayush Badoni, Nishant Sindhu, Harsh Dubey, Suryansh Shedge,… pic.twitter.com/Xc30wsZqP5
इन खिलाड़ियों को भी मौका
वैभव सूर्यवंशी के अलावा बीसीसीआई ने इस ट्राई सीरीज के लिए कई ऐसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है जिन्होंने घरेलू क्रिकेट या आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. इंडिया ए की टीम में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, सूर्यांश शेडगे, और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने अपने हालिया प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है.
कब होगा वनडे ट्राई सीरीज का आगाज?
श्रीलंका वनडे ट्राई सीरीज का आगाज 9 जून से होने जा रहा है जबकि इसका फाइनल 21 जून को खेला जाएगा. इंडिया ए की टीम अपना पहला मुकाबला श्रीलंका ए के खिलाफ 9 जून को खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम का सामना 11 जून को अफगानिस्तान ए से होगा.
श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान