IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने मिचेल स्टार्क का तोड़ा गुरूर, पहली ही गेंद पर जड़ा चौका

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं.इस सीजन उन्होंने बड़े से बड़े गेंदबाज को पहली ही गेंद पर अपना निशाना बनाया है औटर पहली ही गेंद पर बॉउंड्री लगाई है.
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं.इस सीजन उन्होंने बड़े से बड़े गेंदबाज को पहली ही गेंद पर अपना निशाना बनाया है औटर पहली ही गेंद पर बॉउंड्री लगाई है. वैभव इस सीजन जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार जैसे घातक गेंदबाजों को पहली ही गेंद पर प्रहार कर चुके हैं. अब वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को अपना शिकार बनाया है.

स्टार्क की पहली ही गेंद पर जड़ा चौका

आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़ दिया.बता दें, आईपीएल में यह पहला मौका था जब वैभव और स्टार्क आमने-सामने थे.दिल्ली के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद वैभव यही नहीं रुके. उन्होंने स्टार्क के इसी ओवर की तीसरी गेंद पर एक गगन चुम्बी छक्का जड़कर हर किसी को हैरान कर दिया. स्टार्क खुद वैभव के इस आक्रामक अंदाज को देखकर हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB: हार के साथ पंजाब किंग्स पर मंडराया बाहर होने का खतरा, जानें अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी

बुमराह-भुवि को भी जड़ी बॉउंड्री

बता दें,आईपीएल 2026 में मिचेल स्टार्क पहले ऐसे गेंदबाज नहीं है,जिनपर वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद से प्रहार किया हो. वैभव इससे पहले जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार,अर्शदीप सिंह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे स्टार गेंदबाजों को अपना शिकार बनाया है.

अर्धशतक से चुके वैभव

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 गेंदों में 46 रन की पारी खेली.उनकी इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. हालांकि इस दौरान वह अर्धशतक से चुक गए. माधव तिवारी की एक गेंद पर बड़ा शॉर्ट खेलने के चक्कर में वह कैच आउट हो गए. दिल्ली के खिलाफ इस शानदार पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन कुल 481 रन बना लिए हैं.वह फिलहाल इस सीजन राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

ज़रूर पढ़ें