दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में दिखाया दम, 1 ओवर में झटके 2 विकेट
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज 23 अगस्त से हो गया है, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला जा रहा है. पहली बार दलीप ट्रॉफी में खेल रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को आउट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले वैभव ने नॉर्थ जोन के खिलाफ घातक गेंदबाजी कर साबित कर दिया है कि जरूरत पड़ने पर वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल कर सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी की घातक गेंदबाजी
बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड 2 में जारी इस मुकाबले में नॉर्थ जोन की दूसरी पारी के दौरान ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने घातक गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कभी खुद गेंदबाजों के लिए काल बने वैभव आज बल्लेबाजों के लिए काल बन गए हैं. नॉर्थ जोन की दूसरी पारी के दौरान 15 वर्षीय वैभव ने गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को चलता कर दिया. उन्होंने 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह को आउट किया और फिर इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने इमलीवती लेमटुर को अपना शिकार बनाया.
Vaibhav Sooryavanshi provides Double Delight ✌️
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 25, 2026
Picks up 2⃣ wickets in the over. 2 excellent catches as well. 🙌
North East Zone are 79/7 in the 2nd innings after following on.
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/NnYbBPnrja
यह भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026:वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर लगे टेप ने खींचा फैंस का ध्यान, जानें क्यों छुपाया आधा नंबर
3 ओवर में की गेंदबाजी
ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने इस पारी में 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर 2 विकेट झटके. इस दौरान उनकी इकॉनमी 3.70 की रही. वैभव के इस शानदार प्रदर्शन का वीडियो बीसीसीआई डोमेस्टिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वैभव का यह नया अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
बल्ले से नहीं चला जादू
दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हुए हैं. मुकाबले की पहली पारी में वह महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि उनकी टीम 467 रन बनाने में सफल रही. मैच की बात करें तो ईशान किशन की टीम ने यह मुकाबला पारी और 210 रन से जीत लिया है.