अफगानिस्तान सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी
वरुण चक्रवर्ती
Varun Chakaravarthy: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. दो महीने की रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के बाद वरुण ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर वापसी की थी, लेकिन एक बार फिर चोट के चलते टीम से बाहर होना पड़ा है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं. साथ ही जापान में होने वाले एशियन गेम्स में उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है.
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण
रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती रविवार को हुए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके पैरों में स्ट्रैन की समस्या सामने आई थी. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने बिना कोई देर किए उन्हें रिलीज करने का फैसला किया. वरुण बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के लिए रवाना हो गए हैं जहां मेडिकल टीम जांच के बाद 24-48 घंटे बाद उनके एशियन गेम्स में खेलने को लेकर तस्वीर साफ होगी.
🚨Varun Chakaravarthy has been ruled out of the ongoing T20I series against Afghanistan. The nature of the injury remains unknown. https://t.co/nJgVtR2xRQ
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 14, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: क्रिकेट के मैदान पर पहली बार हुआ ऐसा, राष्ट्रगान से पहले बजा ‘वंदे मातरम्’, क्या है वजह?
पहले टी20 में की शानदार गेंदबाजी
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च किए और 1 विकेट अपने नाम किया. वरुण भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य है और उन्हें टीम इंडिया में लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन उनके लिए हाल के महीनों में चोट सबसे बड़ी समस्या बनी रही है.
इंग्लैंड दौरे के दौरान भी हुए थे चोटिल
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके चलते उन्हें कई महीनों तक मैदान से दूर रहना पड़ा था. वरुण हाल ही में मांसपेशियों में खिचाव की चोट से उबरे थे. हाल ही में भारतीय खिलाड़ियों का बार-बार चोटिल होना टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स के लिए सिरदर्द बन गया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई वरुण की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करते हैं.