दिग्गज शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में हुआ निधन, एशियाई खेलों में जीता था स्वर्ण पदक
जसपाल राणा
Jaspal Rana: भारतीय दिग्गज शूटर जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. निशानेबाजी को अलविदा कहने के बाद जसपाल ने बतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को ट्रेनिंग दे रहे थे. जसपाल राणा के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है. पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है.
जसपाल राणा का हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जसपाल राणा हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आई. एस. एस. एफ. वर्ल्ड कप से भारतीय दल की वापसी के दौरान बीमार पड़े थे. जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया. बता दें, राणा मनु भाकर के कोच भी थे.
Deeply saddened by the passing of Shri Jaspal Rana Ji. His passing is a profound loss to the world of Indian sports.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2026
He brought immense glory to the nation through his extraordinary achievements in shooting. Equally remarkable was his contribution as a mentor, shaping and…
यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह
पीएम मोदी ने जताया शोक
दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर गहरा शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा जसपाल राणा ने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश को गौरान्वित किया. उन्होंने आगे कहा एक मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को समपर्ण के साथ प्रशिक्षित किया. पीएम ने आगे कहा जसपाल का निधन भारतीय खेल जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है. इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं.
कौन थे जसपाल राणा?
दिग्गज शूटर जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक गढ़वाली परिवार में हुआ था. उनके पिता नारायण सिंह राणा पुलिस में थे. वह निशानेबाजी में दिलचस्पी रखते थे और वही जसपाल के पहले कोच हैं. जसपाल राणा ने बेहद कम उम्र में ही साबित कर दिया था कि वो देश के दिग्गज निशानेबाजों में से एक बनेंगे. सिर्फ 12 साल की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद में 31वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के जरिये अपना डेब्यू किया और पहले ही मैच में सबको हैरान करते हुए रजत पदक जीता.