IND vs ENG: विराट कोहली ने जीत के बाद शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा, VIDEO हो गया वायरल

Virat Kohli Gesture: एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच के बाद भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का शुभमन गिल के प्रति एक खास जेस्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Virat Kohli or Shubman Gill

विराट कोहली और शुभमन गिल

Virat Kohli Gesture: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस जीत के बाद मैदान पर एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. मैच के बाद भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का कप्तान शुभमन गिल के सम्मान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कोहली का खास जेस्चर

दरअसल मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों की हाथ मिलाने की बारी आई. इंग्लैंड की पूरी टीम मैदान पर ही थी, भारतीय खिलाड़ी डगआउट से निकलकर मैदान पर आ रहे थे. इस दौरान विराट कोहली सबसे आगे आ गए. हालांकि सबसे आगे आने के बावजूद विराट इंग्लैंड के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए आगे नहीं बढ़े. उन्होंने पीछे मुड़कर अपने कप्तान का इंतजार किया. गिल के आने के बाद विराट समेत टीम के बाकी खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े. विराट के इस जेस्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच की बदली टाइमिंग, दोपहर 3:30 बजे नहीं…अब इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

कप्तान गिल को दिया मान

37 वर्षीय भारतीय दिग्गज विराट कोहली के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल लंबा अनुभव है. वहीं, शुभमन गिल ने 2019 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की. विराट गिल से काफी सीनियर है और उनका अनुभव भी उनसे दोगुना है. मगर शुभमन गिल इन दिनों टीम के कप्तान है और इसी के चलते विराट ने फील्ड पर उतरकर इंतजार किया और उन्हें मान दिया.

पहले वनडे में दोनों का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो इस मैच में कप्तान गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 80 रन की पारी खेली. इसके बाद चोट के चलते वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. वहीं, इंजरी से वापसी कर रहे विराट कोहली इस मैच में फ्लॉप साबित हुए वह 6 गेंदों में 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW आउट हो गए.

ज़रूर पढ़ें