VIDEO: विराट कोहली ने नेट बॉलर की ख्वाहिश की पूरी, जर्सी पर दिया ऑटोग्राफ
विराट कोहली
Virat Kohli Autograph Video: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने दिलदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे किंग कोहली ने एक युवा नेट बॉलर का दिन खास बना दिया है. विराट ने प्रैक्टिस सेशन के बीच में एक युवा क्रिकेट की टीम इंडिया की जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
विराट ने नेट बॉलर को दिया ऑटोग्राफ
दरअसल भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस दौरान प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट अपनी लय हासिल करने के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे थे, उसी समय एक युवा नेट बॉलर को उनके सामने गेंदबाजी करने का मौका मिला. अभ्यास खत्म होने के बाद विराट ने न सिर्फ उस खिलाड़ी से बट की, बल्कि उसकी जर्सी में अपना ऑटोग्राफ भी दिया.
Virat Kohli Makes Net Bowler’s Dream Come True With Special Autograph At Cricket Club Of India (CCI), Mumbai.🖤 https://t.co/OUgMU1Qep1
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) October 26, 2026
यह भी पढ़ें: दोहरा शतक जड़ने से चूके देवदत्त पडिक्कल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 199 रन बनाकर हुए आउट
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए प्रैक्टिस कर रहे विराट
विराट कोहली इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं. इसी कड़ी में वह मुंबई में नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में हुई ढतन के बारे में ‘विराट कोहली 18 क्लब’ ने ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखाविराट कोहली ने नेट बॉलर का सपना एक खास ऑटोग्राफ देकर पूरा किया.
मैदान पर जल्द करेंगे वापसी
किंग कोहली अब जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर वह आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का आगाज 4 नवंबर 2026 से होगा, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर आएंगे. बता दें, हाल ही में विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे.