वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए वीरेंद्र सहवाग, बोले-उम्र नहीं प्रदर्शन देखो

Virender Sehwag on Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हो गए हैं. हाल ही में सहवाग ने वैभव को ज्यादा मौके देने की वकालत की है.
Virender Sehwag on Vaibhav Sooryavanshi:

वीरेंद्र सहवाग और वैभव सूर्यवंशी

Virender Sehwag on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बेहद ही कम उम्र में कई बड़े रिकॉर्डस अपने नाम कर लिए हैं. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना है. इसी कड़ी में पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी उनके मुरीद हो गए हैं. हाल ही में सहवाग ने वैभव को ज्यादा मौके देने की वकालत की है.

सहवाग का मानना है कि वैभव की सोच काफी हद तक उनके ही जैसी है क्योंकि दोनों ही पहली गेंद से गेंदबाजों पर दबाव बनाने का विश्वास रखते हैं. सहवाग का यह भी कहना है कि सीनियर टीम में जगह तय करने के लिए उम्र नहीं, बल्कि प्रदर्शन को देखा जाना चाहिए.

वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग

दरअसल हाल ही में बीते दिन शनिवार 10 अक्टूबर को पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वार्षिक सत्र में चर्चा करते हुए वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी पर अपनी राय राखी. उन्होंने कहा, ‘सूर्यवंशी इस वक्त अपने शानदार दौर में हैं और उनकी सोच काफी हद तक मेरी जैसी है. वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलकर गेंदबाजों पर दबाव बनाने के बारे में सोचते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें भारत के लिए कब मौका मिलता है और वह टीम इंडिया के लिए कितने मैच खेल पाते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘हम एक वर्ल्ड चैंपियन हैं और हमें हर समय…’, वेस्टइंडीज से रांची में हारने के बाद क्या बोले गौतम गंभीर

वैभव की उम्र को लेकर क्या बोले सहवाग?

वैभव की उम्र को लेकर जारी चर्चा पर सहवाग ने कहा कि आयु वर्ग के टूर्नामेंट में उम्र के नियम जरूरी हैं, लेकिन आईपीएल या इंटरनेशनल क्रिकेट में पहुंचने के बाद किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन ज्यादा मायने रखता है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सहवाग ने कोहली और वैभव दोनों का उदाहरण देते हुए कहा,’38 साल के कोहली भी खेल रहे हैं और 15 साल के वैभव भी. ऐसे में खिलाड़ियों का प्रदर्शन मायने रखता है. उनकी उम्र नहीं.’

वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल करियर

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं,जिसकी 8 पारियों में उन्होंने 30.75 की औसत से 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा. हालांकि भारत के पास संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसी जोड़ी होने के कारण उन्हें हर मैच में प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है.

ज़रूर पढ़ें