WCL 2026: वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

WCL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप का तीसरा सीजन अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है.
WCL 2026

वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप 2026

WCL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप का तीसरा सीजन अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है. इस आगामी टूर्नामेंट में दुनिया के कई बड़े और मशहूर पूर्व क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप के आगामी सीजन में भारत-पाकिस्तान समेत कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी.

कब होगा वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप के सीजन-3 का आगाज

वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप के नए सीजन का आगाज 3 अक्टूबर से होगा. यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ तगड़ी राइवलरी देखने को मिलने वाली है. डब्ल्यूसीएल 2026 में एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली जैसे बड़े और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: SL vs IND: सुपरमैन बने कप्तान शुभमन गिल, हवा में उड़कर एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, VIDEO वायरल

नई टीम की हुई एंट्री

डब्ल्यूसीएल में एक नई टीम की एंट्री हुई है. बांग्लादेश चैंपियंस को इस टूर्नामेंट में पहली बार शामिल किया गया है. इससे मुकाबलों में और ज्यादा रोमांच देखने को मिल सकता है. बांग्लादेश के कई दिग्गज इस लीग में अपनी दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी का दिल जीत सकते हैं. बांग्लादेश चैंपियंस के अलावा इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा लेंगी.

भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत

वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप के पहले सीजन का खिताब इंडिया चैंपियंस ने जीता था. फाइनल में भारतीय टीम ने पकिस्तान चैंपियंस को हराया था. वहीं, दूसरे सीजन में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को मात देकर खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में आगामी सीजन में भारत-पाकिस्तान समेत कई पुरानी क्रिकेट राइवलरी की झलक एक बार फिर देखने को मिल सकती है.

ज़रूर पढ़ें