IPL 2026 के बीच ऐसा क्या हुआ जो भड़क गईं प्रीति जिंटा? जानें पूरा मामला
प्रीति जिंटा
Preity Zinta: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं. प्रीति अक्सर मैदान पर अपनी टीम को सपोर्ट करती नजर आती हैं और इसी वजह से वह हमेशा चर्चा में भी रहती हैं. लेकिन इस बार माजरा कुछ अलग है. टीम की जीत से हमेशा खुश नजर आने वाली प्रीति एक फैन पर भड़क उठी हैं और उन्होंने साफ शब्दों में यह तक कह दिया है कि औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स की टीम अब तक सिर्फ 2 बार फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन अब तक वह अपने पहले खिताब की तलाश में हैं. इसी कड़ी में एक फैन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कहा कि पंजाब की टीम 18 साल के आईपीएल इतिहास में इसलिए आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, क्योंकि उनकी मालकिन प्रीति जिंटा खुद एक ट्रॉफी हैं. हालांकि फैन का यह कमेंट प्रीति जिंटा को बिल्कुल पसंद नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूछा गया सवाल, सोशल मीडिया में मचा बवाल
प्रीति जिंटा ने क्या कहा?
इसके बाद प्रीति जिंटा ने बिना देर किए उसपर करारा जवाब दिया. प्रीति ने लिखा, शुक्रिया, यह बहुत अच्छी सोच है, लेकिन सच कहूं तो कोई भी औरत ट्रॉफी नहीं बनना चाहती. ट्रॉफी पर मालिकाना हक होता है, औरत पर नहीं. ट्रॉफी को कांच की अलमारी में रख दिया जाता है, लेकिन औरत की आपके जीवन और आपके दिल में एक खास जगह होती है. आगे उन्होंने कहा कि फिल्मी सवाल के लिए फिल्मी अंदाज वाला जवाब.
have u seen this banger tweet saying you da real trophy? 😔❤️ #pzchat https://t.co/xP0h0n0qPj
— kia. (@jyozy0) April 27, 2026
जबरदस्त लय में पंजाब
पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में लगातार शानदार लय में नजर आ रही है और लगातार फाइनल की ओर बढ़ रही है. आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब को आरसीबी के हाथों 6 रनों से हार का सामना पड़ा था. इस सीजन में भी पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की है और 13 अंकों के साथ अंक तालिका पर टॉप पर है.