कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह? 10.09 सेकेंड में 100 मीटर दौड़कर रचा इतिहास
गुरिंदरवीर सिंह
Gurindervir Singh: भारतीय एथलेटिक्स को एक नया स्प्रिंट स्टार मिल गया है. नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के दूसरे दिन पंजाब के धावक गुरिंदरवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ सिर्फ 10.09 सेकेंड में पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह भारत के सबसे तेज धावक बन गए हैं.
कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह?
गुरिंदरवीर सिंह भारत के एक अंतरराष्ट्रीय स्प्रिंटर हैं. वह पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं. गुरिंदरवीर ने हाल ही में रांची में आयोजित फेडरेशन कप में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ सिर्फ 10.09 सेकेंड में पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद गुरिंदरवीर को ‘फास्टेस्ट मेन इन इंडियन हिस्ट्री’ का टाइटल मिल गया है. इसी के साथ उन्होंने एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.
'Fastest man in India": Indian Navy hails Gurindervir Singh for his win at Federation Cup
— ANI Digital (@ani_digital) May 24, 2026
Read @ANI story | https://t.co/siWuxnXxpd#GurindervirSingh #FederationCup #athletics pic.twitter.com/JLjLIJdoX5
यह भी पढ़ें: IPL 2026: तुम दुनिया डिजर्व…भाई अर्जुन पर सारा तेंदुलकर ने लुटाया प्यार, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने गुरिंदरवीर सिंह
नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे पंजाब के धावक गुरिंदरवीर सिंह ने फाइनल में जीत दर्ज की. इसी के साथ वह 100 मीटर दौड़ में 10.10 सेकेंड से कम समय में दौड़ने वाले भारत के पहले धावक बन गए हैं.
CM भगवंत मान ने दी बधाई
गुरिंदरवीर सिंह के इस शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी. सीएम मान ने लिखा, हमारे होनहार खिलाड़ी गुरिंदरवीर सिंह को रांची फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई. उन्होंने आगे लिखा हमारे बहादुर नौजवान ने 10.09 सेकेंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है.