क्या हार्दिक पांड्या से छिन जाएगी MI की कप्तानी? मुंबई इंडियंस की खस्ता हालत ने बढ़ाई टेंशन

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है, जिसके कारण टीम को एक के बाद एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है, जिसके कारण टीम को एक के बाद एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के लगातार लचर प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पंड्या के खराब फॉर्म और मैच जितवाने वाली पारियों की कमी पर चिंता जताई है.

सवालों के घेरे में हार्दिक पंड्या

आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान, तो फ्लॉप हो ही रहे हैं. इसी के साथ वह अपने बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं. उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें, तो अब तक खेले गए 4 मैचों में उन्होंने महज 81 रन ही बनाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में वह सिर्फ 2 ही विकेट ले सके हैं. इस लचर प्रदर्शन के बाद हार्दिक को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनेल पर पंड्या को लेकर कहा कि अब उनसे एक बड़ी मैच जिताऊ पारी की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: PSL 2026 में बाबर आजम ने रचा इतिहास, शतक जड़कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

आकाश चोपड़ा ने लगाई क्लास

हाल ही में अपने यूट्यूब चैनेल पर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या को लेकर कहा कि मुझे याद नहीं कि उन्होंने आखिरी बार कब मैच जिताऊ पारी खेली थी. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि छोटे-छोटे कैमियो जरूर दिखे, लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं दिखी, जिससे टीम अकेले मैच जीत जाए. आगे उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि टीम को नई सोच और निडर अप्रोच की जरूरत है. इसी के साथ पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने रदरफोर्ड को बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजने का सुझाव दिया.

आईपीएल 2026 में मुंबई का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक खेले गए 5 मैचों में टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि सिर्फ एक मैच में ही उन्हें जीत मिली है. लगातार हार झेलने के बाद अब हार्दिक पंड्या की कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि टीम की स्थिरता के लिए पंड्या को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी सौंपने पर विचार करना चाहिए, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जितवाए हैं.

ज़रूर पढ़ें