क्या पंजाब के खिलाफ सीएसके के अगले मैच में खेलेंगे MS Dhoni? सामने आया बड़ा अपडेट
एम एस धोनी
MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जाएगा. इस आगामी मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी इस मैच में वापसी करेंगे या नहीं. फैंस लंबे समय से उन्हें मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में धोनी की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है.
प्रैक्टिस करते दिखे धोनी
दरअसल पंजाब के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही मैदान पर अपने किट बैग के साथ जाते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें थाला अभ्यास करते नजर आ रहे हैं.धोनी की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है और उम्मीद कर रहे हैं, कि माही जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: इकाना स्टेडियम बना ‘जंग का मैदान’, लखनऊ-दिल्ली मैच में दर्शकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे
क्या पंजाब के खिलाफ CSK के लिए खेलेंगे धोनी?
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया था कि धोनी काफ स्ट्रेन के चलते रिहैब से गुजर रहे हैं, जिसके चलते वह आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. सीएसके ने अपने बयान में बताया था कि धोनी शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं.
Official Statement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
Get well soon, Thala! 💛🦁 pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान यह साफ नहीं किया गया था कि धोनी किस दिन मैदान पर वापसी करेंगे. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल लग रहा है.