ODI WC 2027 की तारीख का हुआ ऐलान! जानें कब और कहां होगा टूर्नामेंट का आगाज

ODI WC 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट का आगाज 4 अक्टूबर 2027 से होगा.
ODI WC 2027

वनडे वर्ल्ड कप 2027

ODI WC 2027: अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होना है. इस आईसीसी टूर्नामेंट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मेगा ईवेंट 4 अक्टूबर 2027 से शुरू से होगा और 21 नवंबर 2027 तक चलेगा, जिसमें दुनियाभर की कुल 14 टॉप टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी.

ODI WC 2027 की तारीख का हुआ ऐलान!

रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप 2027 पिछले एडिशन यानी 2023 वनडे वर्ल्ड कप से काफी अलग होने वाला है. आईसीसी ने इस बार 2003 के फॉर्मैट की वापसी की है, जहां 14 टीमें को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. फिर दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें सुपर-सिक्स राउंड में एंट्री करेंगी. इसके बाद सुपर-सिक्स राउंड में दोनों ग्रुप की टॉप 4-4 टीमें सेमीफाइनल में भिड़ंत करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 नवंबर को टॉप 2 टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह

कहां होंगे कितने मैच ?

इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन तीन देशों में किया जाएगा, जिसमें सऑउथ अफ्रीका मुख्य मेजबानी की भूमिका में होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के 8 स्टेडियमों में कम से कम 41 मैच खेले जाएंगे. वहीं, जिम्बाब्वे में 3 वेन्यू पर 8 से 10 मैच होने की संभावना है, जिनमें विक्टोरिया फॉल्स, हरारे स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो का क्वींस शामिल हैं. इसके अलावा नामीबिया पहली बार किसी बड़े आईसीसी ईवेंट की मेजबानी करेगा और वहां डॉ मैदानों पर मैच खेले जाएंगे.

ODI WC 2027 में कौन सी 14 टीमें लेंगी हिस्सा?

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को डायरेक्ट एंट्री मिली है. इसके अलावा आईसीसी रैंकिंग की टॉप-8 टीमें वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालिफाई करेंगी. इस टूर्नामेंट में नामीबिया मेजबान जरूर है, लेकिन अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे क्वालिफायर राउंड से गुजरना होगा.

ज़रूर पढ़ें