क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट मैच? जानें कैसा रहेगा गॉल का मौसम

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में बारिश का साया बना हुआ है.
IND vs SL

भारत बनाम श्रीलंका

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही. भारत को अगर WTC फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज अपने नाम करनी होगी. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले फैंस की नजरें गॉल के मौसम पर टिकी हुई हैं.

कैसा रहेगा गॉल का मौसम

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है? तो आइए जानते हैं मैच के दौरान कैसा रहेगा गॉल का मौसम…रिपोर्ट्स के मुतबिक पहले टेस्ट मैच में पहले दिन से ही बारिश की आशंका जताई जा रही है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच के पहले दिन यानी 15 अगस्त को 82 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

इस दिन सुबह के समय सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मैच शुरू होने में देर हो सकती है. वहीं, पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 प्रतिशत बारिश की आशंका है. दूसरे दिन भी सुबह बारिश होने की संभावना है. ऐसे में खेल प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: कब और कहां देखें भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें डिटेल्स

तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. मैच के तीसरे दिन यानी 17 अगस्त को 81 प्रतिशत बारिश की आशंका जताई जा रही, लेकिन इस दिन शाम के समय ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मैच के चौथे और पांचवें दिन क्रमश: 55 और 56 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है.

तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

अगर एक्यूवेदर के मुताबिक गॉल का मौसम रहता है तो ऐसे में पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. वैसे से श्रीलंका की पिच स्पिनरों का बोलबाला रहता है, लेकिन ऐसे मौसम में तेज गेंदबाज भी अहम रोल निभा सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें