Women’s T20 WC 2026: वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, जानें क्या है समीकरण
टीम इंडिया
Team India: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के बाद भारतीय टीम ग्रुप 1 की अंक तालिका में 4 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. बांग्लादेश के खिलाफ इस जीत के बाद भले ही भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हो, लेकिन हरमनप्रीत की टीम पर अभी भी इस टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
क्या है मौजूदा हाल?
बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारत के अब 6 अंक हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का नहीं हुआ है. भारत को अपना आखिरी लीग मैच रविवार 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. अगर भारतीय टीम इस मैच को जीत लेती है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे. वहीं, इस ग्रुप पर 8 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है. इसके अलावा 4 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है. अगर साउथ अफ्रीका अपना आखिरी लीग मैच जीत जाती है तो तीनों टीमों के 8-8 अंक हो जाएंगे और ऐसे में सेमीफाइनल का फैसला नेट रनरेट से होगा.
यह भी पढ़ें: IND vs BAN Women’s T20 WC: कई गलतियों के बावजूद भारत की शानदार जीत, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया
क्या है समीकरण?
अगर भारत को इस टूर्नामेंट में अंतिम-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करनी है तो उसे हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा. इसके अलावा उसे दुआ करनी होगी की साउथ अफ्रीका अपने आगामी दोनों मैच हार जाए. वहीं अगर भारत अपना आखिरी मैच हार जाता है और साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत लेता है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे, जबकि 6 अंकों के साथ भारत इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.
ऐसे में अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा हैं तो उसे हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा. साथ ही उसे ये उम्मीद करनी होगी की बांग्लादेश बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दे. अगर भारत और साउथ अफ्रीका दोनों अपने-अपने खीरी मुकाबले हार जाते हैं तो फिर फैसला नेट रन रेट पर होगा, जहां फिलहाल भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.