Women’s World Cup 2026: कब,कहां और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026
Women’s World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 12 जून से शुरू होने वाले इस आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. इस आईसीसी ईवेंट में सभी शीर्ष टीमें खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगी. भारतीय टीम में ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया कब, कहां और किस टीम के खिलाफ अपने मैच खेलेगी. आइए जानते हैं…
भारत कब खेलेगा अपना पहला मैच?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. दोनों देशों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज में कुल 5 मैच खेलेगी
BCCI POSTER ON TEAM INDIA'S SCHEDULE IN WOMEN'S T20 WORLD CUP 2026. 🇮🇳
— Cricket lover (@harty_sa) February 24, 2026
All the very best, Team India! 💪#TeamIndia #WomensT20WorldCup2026 #BCCI #WomenInBlue #Cricket #IndianCricket #T20WorldCup pic.twitter.com/Saqup6O0hX
यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बरसात
Women’s World Cup 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल
टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में कुल 5 मैच खेलेगी यह मैच पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे.
- भारत बनाम पाकिस्तान -14 जून (बर्मिंघम, एजबेस्टन)
- भारत बनाम नीदरलैंड्स-17 जून (लीड्स, हेडिंग्ले)
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका-21 जून (मैनचेस्टर, ओल्ड ट्रैफर्ड)
- भारत बनाम बांग्लादेश-25 जून (मैनचेस्टर, ओल्ड ट्रैफर्ड)
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-28 जून (स्थान तय नहीं)
कब और कहां देखें लाइव?
टीम इंडिया के सभी मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होंगे. भारत में इस टूर्नामेंट के मैचों के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. इसके अलावा इस आईसीसी टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.