WTC Points Table: वेस्टइंडीज को हराकर पाकिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उलटफेर, रैंकिंग में हुआ फायदा, जानें बाकी टीमों का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
WTC Points Table: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया है. पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने जीत दर्ज कर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की है. इस जीत का फायदा पाकिस्तान की टीम को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला है.
पाकिस्तान को रैंकिंग में हुआ फायदा
वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से जीत दर्ज करने का फायदा पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में मिला है. इस जीत के साथ पाकिस्तान 22.22 पॉइंट्स परसेंटेज के साथ अंक तालिका में 8वें पायदान पर आ गया है. बता दें, साल 2023 के बाद यह पाकिस्तान की पहली विदेशी टेस्ट जीत है. इससे पहले पाक टीम ने विदेही धरती पर लगातार 8 टेस्ट मैच गंवाए थे.
🚨Pakistan Move Up in the World Test Championship 2025–27 Standings 🇵🇰
— Hamza Khan (@Hamzakhan17_) August 6, 2026
– Pakistan have climbed to 8th place in the ICC World Test Championship 2025–27 points table with a 22% Points Percentage (PCT).
– The crucial Test victory over the West Indies played a key role in improving… pic.twitter.com/2dh1PGGlWf
सबसे नीचे फिसला वेस्टइंडीज
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार झेलने के बाद वेस्टइंडीज को अंक तालिका में नुकसान झेलना पड़ा है. इस हार के बाद कैरिबियाई टीम आखिरी पायदान पर पहुंच गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की मौजूदा अंक तालिका में वेस्टइंडीज अब 20.83 प्रतिशत अंक के साथ नौवें स्थान पर है.
बाकी टीमों का हाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है. 75.00 प्रतिशत अंक के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे और 72.22 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर काबिज है. इसके अलावा 58.33 प्रतिशत अंकों के साथ बांग्लादेश चौथे नंबर पर है. जबकि 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ भारत पांचवें पायदान पर बना हुआ है. 41.67 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीलंका छठे और 24.36 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ इंग्लैंड सातवें नंबर पर बना हुआ है.