यशस्वी जायसवाल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, सभी SENA देशों में 0 पर आउट हुए वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल
Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. आउट होने के साथ ही जायसवाल ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वह अब सभी SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में बिना खाता खोले आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. जायसवाल अपने टेस्ट करियर में कुल 8 बार डक पर आउट हुए हैं. इसी के साथ जायसवाल अब सिर्फ छठे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जो सभी SENA देशों में बिना रन बनाए आउट हुए.
विराट कोहली से आगे निकले जायसवाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में यशस्वी जायसवाल सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बिना खाता खोले आउट होने के साथ जायसवाल अब सभी SENA देशों में डक पर आउट होने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले इस लिस्ट में अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल था.
Most Ducks by Indian batters in WTC 8 times – Yashasvi Jaiswal* 7 times – Virat kohli 6 times – C Pujara #NZvIND
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) November 28, 2026
WTC में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. जायसवाल 8 बार शून्य पर आउट हुए हैं. इस लिस्ट में जायसवाल अब सिर्फ पहले नंबर पर काबिज जसप्रीत बुमराह और दूसरे नंबर पर मोहम्मद सिराज से पीछे हैं. WTC इतिहास में बुमराह अब तक कुल 23 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. वहीं, सिराज 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं. विराट कोहली के नाम 7 डक दर्ज हैं.
यशस्वी जायसवाल टेस्ट करियर
24 साल के भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर की बात करें, तो उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था. जायसवाल ने अब तक कुल 33 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 59 पारियों में उन्होंने 2697 रन बनाए हैं, जिसमें 14 अर्धशतक और 7 शतक शामिल रहे. इस दौरान वह 8 बार डक पर आउट हुए.



