युवराज सिंह ने बातों-बातों में कोहली और शास्त्री पर कसा तंज, धोनी को लेकर कह गए बड़ी बात

Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है.
Yuvraj Singh

युवराज सिंह

Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी है. युवराज ने बताया कि जब उनके इंटरनेशनल करियर का अंत करीब आ रहा था, तब उन्हें तत्कालीन कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से अपने भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला था.

फिटनेस टेस्ट पास करने के बावजूद नहीं मिला मौका

इस दौरान उन्होंने खुलासा किया की फिटनेस टेस्ट पास करने के बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं मिला, जिससे वह काफी निराश हुए. एक पॉडकास्ट में युवराज ने साफ कहा कि जिसने देश के लिए इतने साल खेला हो, उसे कम से कम सम्मान और स्पष्टता मिलनी चाहिए. इस मुश्किल दौर में युवराज ने टीम के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से भी बात की, जिन्होंने उन्हें ईमानदार और सही सलाह दी. युवराज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनसे कहा गया था कि “फिटनेस टेस्ट पास करो, नहीं तो रिटायरमेंट ले लो.” उन्होंने टेस्ट पास भी किया, लेकिन इसके बावजूद टीम में जगह नहीं मिली, जिसने उनके मन में कई सवाल खड़े कर दिए.

यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS: पंजाब के खिलाफ खूब गरजा आयुष म्हात्रे का बल्ला, 29 गेंदों में कूट दी फिफ्टी, जड़े बैक टू बैक दो छक्के

धोनी ने दी सही सलाह

युवराज सिंह ने पॉडकास्ट में कहा कि,“आप मेरा उदाहरण ले लीजिए, मैं भी ऐसी स्थिति से गुजरा हूं जहां मुझे एनसीए, कोच या कप्तान किसी की तरफ से भी कोई स्पष्टता नहीं दी गई. उस समय मैं 36-37 साल का हो रहा था और समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है. लेकिन मुझे लगा कि इतने साल खेलने के बाद कम से कम सम्मान तो मिलना चाहिए. ” उन्होंने आगे बताया कि इस कठिन दौर में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से बात की, जिन्होंने उन्हें सही और ईमानदार सलाह दी और कहा कि यही सच्चाई है. गौरतलब है कि उस समय टीम के कप्तान विराट कोहली थे, जबकि कोच की जिम्मेदारी रवि शास्त्री के कंधों में थी.

ज़रूर पढ़ें