WCL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, टॉप-5 में युवराज सिंह का नाम शामिल
Yuvraj Singh In Top 5: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का रोमांच जारी है. टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 6 मैचों के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में युवराज सिंह चौथे नंबर पर हैं. जबकि यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल फिलहाल टॉप-5 की रेस से बाहर हैं. आइए जानते हैं WCL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज कौन हैं...
WCL 2026 में अब तक खेले गए मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में टॉप पर रिचर्ड लेवी हैं जिन्होंने सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 87 रन की खेली.
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रवि बोपारा हैं जिन्होंने 83 रन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली. तीसरे नंबर पर भी रवि बोपारा हैं जिन्होंने 77 रन की पारी खेली.
WCL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने पहले लीग मैच में 71 रन की शानदार पारी खेली.
इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स पांचवें नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक अपनी सबसे बड़ी पारी 70 रन की खेली.
छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डी आर्की शॉर्ट हैं जिन्होंने अपनी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 65 रन की खेली है.
यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं जिन्होंने सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 60 रन की खेली.
समिट पटेल जिन्होंने 57 रन की पारी खेली वह आठवें नंबर पर हैं. वहीं 47 रन बनके अंबाती रायुडू लिस्ट में नौवें नंबर पर रहे.
वहीं ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के जो बर्न्स इस लिस्ट में दसवें पायदान पर हैं जिन्होंने अपनी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 45 रन की खेली.