सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर मुलाकातें की हैं और संगठन के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा भी कर चुके हैं. मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय संगठन मंत्री के साथ भी मंथन हो चुका हैं. इससे पहले एक छोटी समन्वय बैठक भी हुई थी, जिसमें संभावित नामों पर प्रारंभिक चर्चा बताई जा रही है.
Bhopal News: जानकार बताते हैं कि आम तौर पर 31 मार्च से ठीक पहले स्टॉक क्लियरेंस के लिए सीमित छूट दी जाती है, लेकिन इस बार दो महीने पहले ही भारी डिस्काउंट शुरू हो गया. भोपाल में एक बड़े समूह द्वारा 50 प्रतिशत तक छूट दिए जाने की चर्चा है.
Bhopal News: T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला आज 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है. इस मैच के लिए भोपाल में खास तैयारी की गई है. शहर के कई प्रमुख रेस्टोरेंट, पब, क्लब और कैफे में मैच की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी. वहीं, युवाओं के लिए कई स्पेशल ऑफर भी हैं.
अशोक रजक पिछले 20 सालों से होटल में धोबी का काम करते थे. शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अशोक रजक शराब पीन के आदि थे. आशंका है कि कपड़े धोते समय ही कर्मचारी टंकी में गिर गए.
बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि वो टकराव की स्थति को रोकना चाहते थे, इसलिए सभी को समझाकर भोपाल आ गए.
वैलेंटाइन डे पर शहर में हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ता चिनार पार्क पहुंचे. हाथों में डंडे लेकर नारेबाजी की. बजरंग दल के राकेश प्रजापति ने कहा कि चिनार पार्क समेत कई पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर टीमें मौजूद हैं.
Bhopal: एमबीबीएस छात्रा की मौत के बाद छात्रा के परिजन और मेडिकल छात्रों ने जांच में देरी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर कोहेफिजा थाने का घेराव किया.
Bhopal News: बजरंग दल की करीब एक दर्जन टीमें शहर के प्रमुख पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेंगी.
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. आधी रात को एक साथ 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. देखें लिस्ट-
घटना में आरोपी की मां, बहन और भाई भी शामिल थे. पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर के अलावा अन्य तीन सहयोगी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.