Chhattisgarh News: भारतीय नगर निवासी मनोज बिठालकर ने बंगालीपारा निवासी पीके राय से खमतराई स्थित एक खरीदी का सौदा 13 लाख 60 हजार रुपए में किया था. एग्रीमेंट के दौरान 8 लाख 16 हजार रुपए दिए गए. बाकी 5 लाख 44 हजार रुपए के 8 चेक मनोज बिठालकर ने पीके राय को दिए थे. यह सभी चेक लगाए गए और एक ही दिन सभी बाउंस हो गए.
Chhattisgarh News: बिलासपुर में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता का अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया है. खेल मैदान में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित हुए.
Chhattisgarh News: बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, फिलहाल 275 मरीज इसकी चपेट में है. सबसे बड़ी बात यह है कि जिस गांव में यह बीमारी फैली है. वहां के स्कूल राशन दुकान और यहां तक की मेडिकल स्टोर पर बंद जैसे हालात है.
Chhattisgarh News: कांग्रेसियों ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल की फोटो हिस्ट्री सीटर के साथ जारी की. और पूछा कि आखिर आपने 15 दिनों के भीतर बिलासपुर का अपराध मुक्त बनाने की बात कही थी लेकिन आप बदमाशों के साथ खुद तस्वीर खिंचवा रहे हैं. मामले में पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने बयान जारी कर सवाल पूछा है.
Chhattisgarh News: रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे और उन्होंने भी डायरिया पीड़ितों से बात की इसके अलावा कलेक्टर को निर्देश दिए हैं, कि किसी भी तरह से मामले में अनदेखी नहीं होनी चाहिए.
Chhattisgarh News: प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस को सीधी और खुली चुनौती देते हुए रंगदारी वसूली और लोगों में खौफ दिखाने का एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है.
CG News: हाईकोर्ट के नोटिस के बाद पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को वेतनमान का लाभ शासन ने प्रदान कर दिया.
Chhattisgarh News: 20 जून 2024 की सामान्य सभा बैठक में अंकित गौरहा ने एसबीएम समन्वयक पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारी से हटाने की मांग की थी. समर्थन में जिला पंचायत के कई सदस्यों ने अंकित का साथ दिया. मामले को किसी तरह संभाला गया। इसके बाद सभापति ने अल्टीमेटम देते हुए एसबीएम समन्वयक को सात दिनों के भीतर हटाने की बात कही.
Chhattisgarh News: बिल्हा मस्तूरी कोटा रतनपुर क्षेत्र में डायरिया डरने लगा है और लोगों को दुख दर्द भी दे रहा है। बिल्हा क्षेत्र में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है. जिनमें 45 साल का पुरुष हीरालाल और 19 साल की युवती नेहा धीवर की मौत हो गई है.
Chhattisgarh News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की प्राचीन मूर्ति मिली है. इससे पहले भी इस क्षेत्र में हिन्दू देवी देवताओं और जैन तीर्थकरों की मूर्ति मिल चुकी हैं. धनपुर के पास शहर खेरवा में जेसीबी से खेत बनवाने के दौरान भगवान श्रीराम लक्ष्मण की प्राचीन मूर्ति निकली.