Chhattisgarh News: रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट पर युवक को चप्पल से पीटना भाजपा नेत्री को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होते ही भाजपा संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से हटा दिया है. वहीं मंदिर ट्रस्ट ने भी सख्ती दिखाते हुए 4 दुकानदारों को दुकान हटाने का नोटिस थमा दिया है. पुलिस ने SC-ST एक्ट में FIR दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.