Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर रही है. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं. वहीं इस अभियान को लेकर लगातार सियासत हो रही है.
MP News: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके की बेटी श्रद्धा उइके मंडला जिला बीजेपी कार्यकारिणी में पदाधिकारी थीं. अब उनसे सहमति के बाद इस्तीफा ले लिया गया है. पार्टी को दिए इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि वे ग्राम टिकरवाड़ा से सरपंच हैं, इसलिए मुझे जिला मंत्री के पद से मुक्त कर दिया जाए
Cross Voting Controversy: अभिषेक बनर्जी ने स्वीकार किया कि इस बात की संभावना है कि कुछ सांसदों ने क्रॉस-वोटिंग की हो, यानी उन्होंने अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर वोट दिया हो. उन्होंने कहा, "यह कहना मुश्किल है कि अवैध घोषित किए गए 15 वोट किस खेमे के थे. लेकिन अगर इन वोटों में से आधे-आधे भी बांटें, तो भी कुछ सांसदों ने क्रॉस-वोटिंग की होगी."
CG News: मंगलवार को बिलासपुर में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा की. जहां छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में गुटबाजी हावी नजर आई. वहीं जब पूर्व मंत्री अमरजीत भगत मंच पर बोल रहे थे. तब उनसे माइक छीन ली गई.
Shivpal Yadav on Amit Shah: शिवपाल यादव ने दावा किया कि बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने और योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री बनने का प्रस्ताव दिया था.
उन्होंने चालान को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब इसके बैकग्राउंड में कहानी होगी कि जो सिस्टम को चला रहा होगा वो बीजेपी का नेता होगा.
CG News: कांग्रेस में जारी अंतर्कलह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान को लेकर बीजेपी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर तंज कसा है..बीजेपी ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी अब अपने कार्यकर्ताओं को ही चमचा कह रही है. वहीं कांग्रेस ने BJP कार्यालय को 'नमक हराम' भवन बताया है.
CG News: बुधवार को कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्षों ने पूर्व मंत्री रवींद्र चौबे की शिकायत की. वहीं डॉ. चरण दास महंत और PCC चीफ दीपक बैज की मौजूदगी में चौबे पर कार्रवाई का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया.
Raipur: BJP ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें नव्या के शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के साथ पार्टी करने समेत कई बातें बताई है.
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पवन खेड़ा ने अपना पुराना वोटर कार्ड सरेंडर करने की अर्जी पहले ही दे दी थी. जल्द ही वो इस मामले पर सफाई देंगे. लेकिन बीजेपी ने इसे कांग्रेस की 'वोट चोरी' की पुरानी आदत बताया है.