CG News: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय को एक बार फिर पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि, सिंचाई कॉलोनी शांति नगर, कृषि उपज मंडी मैदान पंढरी तराई एवं भैसथान अग्रसेन चौक रायपुर जैसी शासकीय भूमि पर व्यावसायिक या आवासीय कॉम्प्लेक्स निर्माण करने के बजाय इन्हें ऑक्सीजोन, गार्डन एवं खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाये.
CG News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर आबकारी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर पत्र लिखा है. सांसद ने व्यापम की अध्यक्ष रेणु पिल्लई को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है.
CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चल रही कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.
CG News: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर नकटी गांव के ग्रामवासियों के हित में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.
CG News: रायपुर सांसद ने एक बार फिर अपने ही सरकार को चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के एकमात्र शासकीय हृदय रोग संस्थान एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, मेकाहारा रायपुर में बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी की सेवाएं लंबे समय से बंद होने को लेकर CM विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर इन सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की है.
CG News: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक और पुलिस भर्ती को लेकर अपने ही सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने CM विष्णु देव साय से जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में खाली पदों पर तत्काल भर्ती की मांग की है.
CG News: छत्तीसगढ़ में बीएड के बर्खास्त शिक्षक समायोजन की मांग कर रहे हैं, अब इसी बीच वरिष्ठ BJP नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल इनके समर्थन में उतर गए हैं. उन्होंने CM विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शिक्षकों के समायोजन की मांग करते हुए विषय में संवेदनशीलता दिखाने का आग्रह किया है.
CG News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं के विस्तार और रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग उठाई.
Chhattisgarh: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट और अन्य खनिज खदानों की बदहाल स्थिति का गंभीर मामला उठाया.
CG News: छत्तीसगढ़ के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य में बढ़ते धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और गौ हत्या के मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कठोर कानून बनाने की मांग की है.