Chhattisgarh News: 8 जुलाई 2024 को निलंबित IAS रानू साहू को बड़ी राहत मिली है. रानू साहू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. रानू साहू की तरफ से मुकुल रोहतगी ने पैरवी की है. रानू साहु के अलावे दीपेश टांक को भी जमानत मिल गयी है, हालांकि ये अंतरिम राहत है. दोनों की 7 अगस्त तक के लिए जमानत मंजूर की गयी है.
CG Coal Scam: कोयला घोटाले मामले में कोर्ट ने निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया और रानू साहू को दो दिन की रिमांड पर EOW को सौंप दिया है. अब वे 5 जून तक EOW की हिरासत में रहेंगी. वहीं निलंबित अधिकारी समीर बिश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को 7 दिन की रिमांड पर EOW को सौंप दिया है.