CG News: बिलासपुर रेल हादसे के दो दिन बाद एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापारवाही सामने आई हैं. जहां कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आमने-सामने आ गई. जहां दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन एक ट्रैक पर दिखे.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी. राज्य निर्वाचन विभाग ने 2828 नए मतदान केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है.
Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे में ट्रेन ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. रेलवे अधिकारी ने तोरवा थाने में इसे लेकर शिकायत दी. जिसके बाद FIR दर्ज किया गया है.
CG News: नक्सलियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो का एक लेटर सामने आया है. ये झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे इलाकों में सक्रिय है. इस लेटर में पूर्वी रीजनल ब्यूरो के नक्सलियों ने लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है.
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद अब दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है, प्रदेश के कई जिलों में रात और सुबह का मौसम ठंडा हो रहा है, हालांकि दोपहर में तापमान सामान्य रहता है.
CG DA Hike: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के आखिरी दिन राज्य सरकार ने सरकारी अफसरों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सराकर ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर अफसरों को बड़ा तोहफा दिया है. वहीं जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने IAS, IPS और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 3% अतिरिक्त महंगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया है.
CG News: कांग्रेस से निष्काषित और पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि सरगुजा महाराज बहुत अच्छे नेता हैं, वे छत्तीसगढ़ स्तर का नेता बनना चाहते हैं लेकिन उनकी सोच और मानसिकता सरगुजा से बाहर नहीं निकल पाया है.
CG News: नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन आज राज्य अलंकरण समारोह होगा. इसे लेकर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में प्रेस कांफ्रेस की.
Ambikapur: सरगुजा जिले के सबसे बड़े सरकारी विश्वविद्यालय यानी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कैंपस का संचालन पिछले 17 सालों से हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में किया जा रहा है. इसकी वजह से यहां फार्मेसी का डिग्री और डिप्लोमा करने वाले छात्रों को बिना प्रैक्टिकल कराये ही सर्टिफिकेट व डिग्री बांटा जा रहा है.
Raipur: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मौके पर नवा रायपुर में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने एयर शो किया. जहां टीम ने 9 फाइटर जेट और 3 हेलीकॉप्टर के साथ आसमान में करतब दिखाए. इस दौरान आसमान तिरंगे से रंगा नजर आया.