CG News: आज खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा पदभार ग्रहण करेंगे. इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह उनके अलावा मंत्रिमण्डल के दिग्गज मंत्री और BJP के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे.
CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां कम समय में ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले ठगी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. जहां मास्टरमाइंड नकुल साहू और उसके साथियों ने दर्जनों लोगों से 1.15 करोड़ रुपये की ठगी की.
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर लगातार जारी है. बारिश से छत्तीसगढ़ के कई जिलें प्रभावित है. ऐसे में 25-26 जुलाई को राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कुल 33 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.
CG News: नगर निगम के लोग निर्माण प्रभारी मनीष सिंह ने कहा है कि टेंडर इसलिए निरस्त किया गया क्योंकि पुराने SOR रेट पर टेंडर जारी किया गया था.
Durg News: दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमराव स्थित एनीकट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. रायपुर से सैर-सपाटे के लिए आए छह दोस्तों में से दो किशोर नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गए. हादसे में दोनों की मौत हो गई.
CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने जमीन खरीदी बिक्री मामले में धोखाधड़ी का दर्ज किया है. पूरे मामले की शिकायत विधवा ने कोर्ट में की थी और ठगी की पूरी कहानी बताई थी.
Hareli Tihar: छत्तीसगढ़ में आज हरेली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर हरेली उत्सव का आयोजन हो रहा है. जहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पारंपरिक कृषि यंत्रों एवं परिधानों की झलक देखने को मिली, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के रहने वाले राजशेखर पैरी छोटे से शहर से निकलकर जल्द अंतरिक्ष में जाने वाले है. एक निजी अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी टाइटंस स्पेस इंडस्ट्रीज ने अपने पहले मिशन के लिए भारतीय छात्र के तौर राजशेखर को चुना है.
CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के भर्ती घोटाले में 3 आरोपियों की जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. तीनों को CBI ने गिरफ्तार किया था.
CG News: जस्टिस संजय के अग्रवाल एवं जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की डीबी ने मुलमुला थाने में प्रतिबंधित धारा के तहत हिरासत में लिए गए युवक की मौत के मामले में मुलमुला थाना के तत्कालीन टीआई, दो आरक्षक एवं एक सैनिक को हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या का दोषी माना है.