CG News: खैरागढ़ जिले के दोनों तहसील कार्यालयों में लगभग एक महीने से "किसान किताब" (भू अधिकार और ऋण पुस्तिका ) नही है. इस कारण किसानों को शासकीय कार्यों के लिए काफ़ी परेशान होना पड़ रहा है.
Ambikapur: अंबिकापुर के एक निजी अस्पतालों के डॉक्टर और प्रबंधन पर लापरवाही पूर्वक एक महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन करने का आरोप लगा है क्योंकि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ती गई और उसे अस्पताल में सही इलाज नहीं मिला.
CG News: न्यायधानी बिलासपुर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. एक पुलिसकर्मी के घर में काम करने वाली दो नाबालिग बच्चियों ने मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दोनों बच्चियों को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन को सौंप दिया है.
CG News: बिलासपुर से लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं सरकंडा थाना क्षेत्र में भी धर्मांतरण को लेकर हंगामा हो गया. वहीं इसे लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूर्व की कांग्रेस सरकार में पर निशाना साधा और कार्रवाई की बात कही.
CG News: दुर्ग केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया मृतक किशुन साहू धमधा क्षेत्र के देवरी गांव का रहने वाला था। मृतक विचाराधीन कैदी हत्या के मामले में वर्ष 2024 से जेल में निरुद्ध था पद्मनाभपुर थाने पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
CG News: दुर्ग ज़िले के जामुल थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर में रविवार को धर्मांतरण के आरोप को लेकर बड़ा बवाल हो गया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक चर्च के बाहर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
CG News: कवर्धा जिले के रानीदहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया है. जलप्रपात देखने गए 2 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अभी भी लापता है. तीन को बचाया गया है. रेस्क्यू अभियान जारी है.
Custom Milling Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में EOW ने 14 जुलाई को अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया था. जो आज खत्म हो रही है, आज फिर दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार घोटालों के मामले में कार्रवाई की जा रही है. वहीं इसे लेकर पूर्व डिप्टी टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर लिखा कि- जब से एक कॉरपोरेट विशेष का आगमन हुआ कांग्रेस ने विरोध किया, फिर नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई.
छत्तीसगढ़ के नव विकसित औद्योगिक क्षेत्र नवा रायपुर में “Aspire Pharmaceuticals” के अत्याधुनिक यूनिट का उद्घाटन 19 जुलाई को 1 बजे नया रायपुर स्थित सेक्टर 5 में एस्पायर फार्मासिटिकल का उद्घाटन होने जा रहा है.