Chhattisgarh: पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या के बाद सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकार सुरक्षा कानून लाने का ऐलान किया है. उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब पर कहा कि सुरक्षा को कानून जल्द लागू करेंगे.
CG News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान हुआ है. जिसमें श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण और रमेश ठाकुर रायपुर शहर की जिम्मेदारी दी गई है.
CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में मौसम खुलने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है. वहीं बलरामपुर जिले से सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है.
Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अब प्रदेश के बाहर के अपराधिक गैंग आकर अपना पैर पसारने लगे हैं. इन दिनों अंबिकापुर में हरियाणा का 'फौजी गैंग' आतंक मचा कर रखा था. वहीं पुलिस ने इस फौजी गैंग पर कार्रवाई करते हुए, इसके 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने 4 नक्सलियों के शव बरामद किए. इन नक्सलियों के पास से AK-47 और SLR जैसे अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं. हालांकि इस ऑपरेशन में एक जवान के भी शहीद होने की खबर है. दंतेवाड़ा जिले के डीआरजी के जवान हेड कांस्टेबल सन्नू कारम इस मुठभेड़ में शहीद हो गए.
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से सुबह 11 बजे से ED लगातार पूछताछ कर रही थी. ये पूछताछ 8 घंटे तक चली. जिसमें शराब और संपत्ति से जुड़े सवाल पूछे गए. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में सवाल पूछना भारी पड़ा गया.
Bilaspur: यह कोरबा के SECL के खदानों की तस्वीर नहीं बल्कि बिलासपुर जिले में एनटीपीसी और कोलवासरी से निकलते धुएं और धूल का जहर है, जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लाखों ग्रामीणों की जिंदगी में कालापन घोल रहा है.
Ambikapur: अंबिकापुर में स्वच्छता अभियान के तहत आज से पांच साल पहले एक अनोखा प्रयोग किया गया था. जिसके तहत प्लास्टिक के कचरे लाने पर लोगों को मुफ्त में भोजन और नाश्ता दिया जा रहा था इसके लिए गार्बेज कैफे खोला गया था लेकिन अब यह गार्बेज कैफे सिर्फ एक व्यवसायिक होटल के रूप में संचालित हो रहा है.
Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोरनामाल जंगल में सुरक्षा जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हो गए है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे. ईडी के आरोपों पर बात करते हुए कवासी लखम भावुक हो गए.