CG News: छत्तीसगढ़ में भांग की व्यावसायिक खेती की वकालत करते हुए दायर की गई जनहित याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि यह अच्छी तरह से स्थापित है कि कोई भी जनहित याचिका तब तक नहीं चलेगी. जब तक कि इसमें व्यक्तिगत हित शामिल है.
Khairagarh: खैरागढ़ जिले के छुईखदान ब्लॉक के झूरा नदी गांव में छुईखदान विद्युत उपकेंद्र पर पदस्थ AE मदालसा विश्वकर्मा ने अपने पद का दुरूपयोग करके मजबूर किसानों से ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के नाम पर 3-3 हजार रूपये की अवैध उगाही कर रहे हैं.
CG News: धमतरी में भी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, खेतों में पनि भर गया है. इसे देखते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज स्कूल और आंगनबाड़ी को बंद करने के निर्देश दिए है.
CG News: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना भवन में एक चौंकाने वाली चोरी हुई है. चोर थाना भवन के अंदर से एक लैपटॉप लेकर फरार हो गया. इस लैपटॉप में महत्वपूर्ण डेटा और जानकारी थी.
Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के छुरा की गोल्डन गर्ल और वेटलिफ्टिंग चैंपियन संध्या साहू की अचानक मौत से पूरे शहर में सनसनी फैल गई. संध्या की लाश मंगलवार की सुबह उनके घर के किचन में फंदे से लटकी मिली.
CG News: छत्तीसगढ़ के शिमला में चल रहे बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन है. आज बीजेपी के सांसद-विधायकों ने योगाभ्यास से प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की. वहीं दूसरे दिन अंतिम सत्र में लोकरंग अर्जुंदा का कार्यक्रम रखा गया था, जहां मंत्री-विधायक ढोलक की थाप पर नाचते नजर आए.
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी भूल का एहसास हुआ तो तुरंत उन्होंने सुधार करते हुए मुर्मू कहा. लेकिन इसके बाद फिर वे कोविंद को 'कोविड' बोल बैठे.
CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से शहर से लेकर गांव तक पानी का तांडव देखने को मिल रहा है कहीं सड़कों पर पानी आ गया है. कहीं पुल के ऊपर से पानी बह रहा है तो कई तस्वीरें ऐसी भी आई है कि लोग अपना जान जोखिम में डालकर तीन नदी को पार कर रहे हैं.