CG News: दुर्ग ज़िले के जामुल थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर में रविवार को धर्मांतरण के आरोप को लेकर बड़ा बवाल हो गया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक चर्च के बाहर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
CG News: कवर्धा जिले के रानीदहरा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया है. जलप्रपात देखने गए 2 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अभी भी लापता है. तीन को बचाया गया है. रेस्क्यू अभियान जारी है.
Custom Milling Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में EOW ने 14 जुलाई को अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया था. जो आज खत्म हो रही है, आज फिर दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार घोटालों के मामले में कार्रवाई की जा रही है. वहीं इसे लेकर पूर्व डिप्टी टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर लिखा कि- जब से एक कॉरपोरेट विशेष का आगमन हुआ कांग्रेस ने विरोध किया, फिर नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई.
छत्तीसगढ़ के नव विकसित औद्योगिक क्षेत्र नवा रायपुर में “Aspire Pharmaceuticals” के अत्याधुनिक यूनिट का उद्घाटन 19 जुलाई को 1 बजे नया रायपुर स्थित सेक्टर 5 में एस्पायर फार्मासिटिकल का उद्घाटन होने जा रहा है.
CG News: छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED की टीम ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है. इस पर बीजेपी ने चुटकी ली. वहीं केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि जो इस घोटाले में है, उस पर कार्रवाई होगी.
CG News: जनवरी 2025 में छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर गरियाबंद जिले में खूंखार नक्सली चलपति एनकाउंटर में मारा गया. चलपति के लिए उसकी पत्नी के साथ ली गई सेल्फी मौत का कारण बन गई.
ED Raids Bhupesh Baghel's House: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED ने छापेमारी की. वहीं इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पोस्ट किया. जिसमें लिखा कि- पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के घर पर पुनः ईडी भेजकर विपक्ष को चुप कराए जाने की साजिश है.
इंटरएक्टिव पैनल खरीदी के नाम पर जेम पोर्टल के माध्यम से गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया है. यहां आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों ने डेढ़-डेढ़ लाख रूपए वाले इंटरएक्टिव पैनल को 10-10 लाख रुपए में खरीदने के लिए अनुबंध किया है.
CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने प्रश्नकाल में खाद की कमी का मुद्दा उठाया. इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. इससे नाराज स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने बीच में प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया.