IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया. इसके बाद आज एक बार फिर 20 आईपीएस का ट्रांसफर किया गया है. इसे लेकर आदेश जारी किया गया है.
Bilaspur: बिलासपुर में पूर्व स्पीकर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की अपोलो में हार्ट सर्जरी और उससे हुई मौत के मामले में अपोलो प्रबंधन और कथित फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव पर FIR दर्ज किया गया है.
CG Board Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है. छत्तीसगढ़ बोर्ड इसके लिए पूरी तैयारी कर रहा है. वहीं सीजी बोर्ड की 10 वीं और 12वीं उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है.
Nayaranpur: सुरक्षाबलों ने नारायणपुर में IED ब्लास्ट में शामिल 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है.
CG News: बिलासपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां कोटा क्षेत्र के अमाली गांव में रहने वाली नवविवाहिता ने शादी के तीन दिन बाद टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
Chhattisgarh: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में आज सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
CGPSC Scam: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा हैरानी वाली बात है कि रिसॉर्ट में पेपर सॉल्व करवाया गया.अनेक तरह के टूरिज्म सुना है.कांग्रेस ने करप्शन टूरिज्म किया. युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया गया.
Ambikapur: अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक ग्राहक सेवा केंद्र से आरक्षक ने मोबाइल चोरी की. जिसका विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. आरक्षक दुर्गेश दीक्षित ग्राहक सेवा केंद्र गांधी चौक के पास मोबाइल चार्ज करने गए थे लेकिन ऑपरेटर का मोबाइल उठाकर जेब में रख लिया.
Chhattisgarh: सुकमा का बडेसेट्टी ग्राम पंचायत छत्तीसगढ़ का पहला नक्सलमुक्त गांव बन गया है. इसे लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर पोस्ट कर नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील की है.
Raipur: रायपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां उरला थाना क्षेत्र में कुत्ता खरीदने के लिए एक सनकी बेटे ने अपनी मां से 200 रुपए मांगे. जब उसने मना किया तो उसने मां की हत्या कर दी.