इस वर्ष को कृषि वर्ष के रूप में मानाने के साथ ही सरकार 'समृद्ध किसान, समृद्ध मध्य प्रदेश' का नारा देगी. इस रैली के संबंध में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट बैठक से पहले सभी मंत्रियों को जानकारी दी थी.
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के रातापानी टाइगर रिजर्व के नाम को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की कि यह टाइगर रिजर्व अब डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर होगा.
मंत्रालय में भी मुख्यमंत्री के निर्देश का असर दिखा और ठंड में अक्सर ग्यारह बजे तक मंत्रालय पहुंच रहे अधिकारी-कर्मचारी आज समय से पहले दफ्तर आते दिखे.
MP News: सीएम ने नसीहत देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से कार्य आरंभ हो. सरकारी ऑफिस में तकनीक को बढ़ावा देने के बारे में कहा कि इसके लिए बायोमेट्रिक समेत अन्य तकनीकी प्रणालियों का सहारा लिया जाए.
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 औद्योगिक विकास की दृष्टि से सफल रहा है. वर्ष 2026 "किसान कल्याण वर्ष" के रूप में मनाया जाएगा. हमारा लक्ष्य "समृद्ध किसान-समृद्ध" प्रदेश है. राज्य शासन के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण यह गतिविधि, किसी एक या दो विभाग की न होकर 15 से अधिक बड़े विभागों का संयुक्त अभियान होगी
साल 2026 में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को फील्ड में ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि सरकार की जड़े लोगों के बीच मजबूत हो सकें.
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों को कहना है कि अभी तक भ्रष्टाचार के मामले में विभाग अनुमति कई मामलों में नहीं देता था लेकिन अब उसी को बाध्य कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय ने मुन्ना सिंह को सेवा में बहाल कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि मुन्ना सिंह, जो मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे, वर्ष 2012 में चुनावी ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के कारण निलंबित कर दिए गए थे.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राजस्थान के इन्वेस्टर को मध्य प्रदेश में इन्वेस्ट करने का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध हैं.
MP News: जयपुर में टीआईई ग्लोबल समिट में शामिल होने बाद सीएम शाम 4.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. भारत मंडपम में शाम 5 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेंगे.