Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक शासकीय महिला प्रधान पठक की अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है, दरअसल शासकीय स्कुल की छात्र-छात्राओं ने महिला प्रधान पाठक पर रील्स नहीं बनाने की बात पर छात्र-छात्राओं को टीसी काटने और मारपीट करने धमकी देने का मामला सामने आया है.
Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रंजन गर्ग के फार्म हाउस में पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया है. रंजन एक कुख्यात अपराधी है. इसके खिलाफ बिलासपुर में अलग-अलग थानों में कई तरह के अपराध दर्ज हैं.
Jabalpur News: जबलपुर में पति के अवैध संबंध के शक में एक महिला ने दो युवतियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले की एक युवती की मौत हो गई है.
Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में NIA ने 4 अलग-अलग जगहों पर आज सुबह छापा मारा है. इसमें गंगालूर, आवापल्ली, तर्रेम और भैरमगढ़ के क्षेत्र शामिल है. इसके पहले NIA पालनार गांव में जांच कर चुकी है.
Raipur: रायपुर में पुलिस ने दो शातिर ठगों को पकड़ा है. दोनों आरोपी साइबर क्राइम से प्राप्त रकम को थाईलैंड और चाइना भेजने में शामिल थे. जानकारी के मुताबिक आरोपियों के बैंक खातों से 429 करोड़ रुपए की ठगी की जानकारी सामने आई है.
Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खाद्य विभाग के अधिकारियों के लापरवाही की वजह से गरीबों के राशन में डाका डाला जा रहा है. यहां पर राशन दुकानदारों ने 15 करोड़ से अधिक का राशन घोटाला किया है.
CG News: बिलासपुर में चर्चित "पुष्पा 2" फिल्म का साइड इफेक्ट देखने को मिला है. यहां दो पक्षों के बीच हो रहे एक विवाद के मामले में नाबालिग ने लाइसेंसी बंदूक को जमीन में फायर कर दिया.
CG News: छत्तीसगढ़ भवन के गार्डन शराब पीते कांग्रेस और भाजपा समेत रसूखदारों को पुलिस ने पकड़ा है. रोज शाम उनकी महफिल छत्तीसगढ़ भवन के गार्डन में जमती थी. इसकी शिकायत होने पर कार्रवाई की गई.
Ambikapur: अंबिकापुर में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के ठग गिरोह 200 लोगों से ज्यादा पैसे ठगकर फरार हो गया.
Sukma: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल बस्तर के दौरे पर आ रहे है, इसके पहले लगातार सुरक्षा जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, जिससे नक्सली बौखलाए हुए है और मुखबिरी के शक में एक युवक की हत्या कर दी है.