झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है. चतरा और हजारीबाग जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 15 लाख के ईनामी समेत 4 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है.
मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई है. मारे गए चारों नक्सलियों पर सरकार ने इनाम का ऐलान कर रखा था.