झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी समेत 4 खूंखार नक्सली ढेर

झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है. चतरा और हजारीबाग जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 15 लाख के ईनामी समेत 4 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है.
Symbolic Picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Hazaribagh Naxali Encounter: झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है. चतरा और हजारीबाग जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 15 लाख के ईनामी समेत 4 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिलने इनपुट के बाद स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया था. जिसके बाद सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है. वहीं चाईबासा जिले में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते को भी सुरक्षा बलों ने घेर रखा है.

सुरक्षा बलों के पहुंचते ही शुरू की फायरिंग

झारखंड पुलिस को इंटेलिजेंस ब्यूरो से चतरा और हजारीबाग सीमा के पास नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस और सीआरपीएएफ की कोबरा बटालियन ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. ऑपरेशन के दौरान राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में और अभिषेक यादव की टीम का सामना नक्सलियों के एक समूह से हुआ. लेकिन खुद को घिरता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई घटों तक मुठभेड़ चली. इसमें 4 नक्सली ढेर हो गए. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हो गए हैं.

मारे गए नक्सलियों में 15 लाख का इनामी खूंखार कमांडर सहदेव महतो उर्फ अनुज(RCM) के अलावा नताशा(SZCM), बुधन कर्माली(एरिया कमांडर), रंजीत गंझू(एरिया कमांडर) भी शामिल है. नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों को 2 एके 47, कई ऑटोमेटिक वेपन्स, नक्सली साहित्य समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं.

एक करोड़ के नक्सली के दस्ते को भी घेरा

इसके अलावा चाईबासा जिले में सारंडा अंतर्गत बालिबा के पास चडराडेरा के जंगल में भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर रखा है. बताया जा रहा है कि ये एक करोड़ के ईनामी मिसिर बेसरा का दस्ता है. छिपे हुए नक्सलियों की संख्या लगभग 100 बताई जा रही है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हेलीकॉप्टर के जरिए भी निगरानी की जा रही है.

ये भी पढे़ं: राहुल गांधी को बड़ा झटका! दोहरी नागरिकता मामले में हाई कोर्ट ने द‍िया FIR दर्ज करने का आदेश

ज़रूर पढ़ें