Chhattisgarh: शिक्षक का स्थानांतरण करने से नाराज राजनांदगांव जिले के जोरतरई गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थी आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और यहां बैठकर शिक्षक की स्कूल में वापसी किए जाने की मांग करने लगे.
आज प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के 8 महीनों के भीतर ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में क्रेड़ा के जोनल कार्यालय को स्वीकृति प्रदान की है.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव के सुकुलदैहान थाना क्षेत्र के ग्राम रंगकठेरा में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई हैं . इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव में चौपाटी में सालों से लगे बच्चो व बुजुर्गों के व्यायाम उपकरण को उखाड़कर हाईटेक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. जिसको लेकर आज कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने मिलकर चक्का जामकर दिया है.
Chhattisgarh News: राजनादगांव में लगभग नौ साल, नौ करोड़ लागत, भाजपा की रमन सरकार, इसके बाद 5 साल कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार और अब फिर एक बार भाजपा की सरकार लेकिन राजनादगांव की एजुकेशन हब अभी तक अधूरे है, राजनांदगांव जिले सहित वनांचल के मोहला मानपुर खैरागढ़ कवर्धा तक के लिए विद्यार्थियों के लिए ये एजुकेशन हब बनाया जा रहा था.
Chhattisgarh News: आज राजनादगांव जिला हादसों का जिला रहा है. लगातार सड़क दुर्घटना होती रही है, जिसमे अलग-अलग जगह से तीन लोगों की मौत और एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. कई बहने राखी बांधकर लौट रही थी तो कई भाई राखी बंधवाकर लौट रहे रहे थे, लेकिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.
Chhattisgarh News: Chhattisgarh News: राजनादगांव में रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल, मानपुर की छात्राओं ने तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव के PTS के ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का आयोजित किया गया हैं. जिसमें जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह शामिल हुए हैं.
Chhattisgarh News: 15 अगस्त को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है. जहां हर घर पर तिरंगा नजर आ रहा है. वहीं प्रदेश में भी अलग-अलग तरह के आयोजन किए जा रहे है. इसी बीच कभी नक्सलियों के गढ़ रहे सुकमा इलाकों में बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली है. वहीं राजनांदगांव हर घर तिरंगा मानव श्रंृखला के माध्यम से नागरिकों को घर पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया.
Chhattisgarh: त्यौहारों के सीजन में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालत यह है कि राजनांदगांव से प्रमुख शहरों तक सफर करने के लिए गिनती के ही विकल्प शेष रह गए हैं. आगामी दिनों में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन सहित जन्माष्टमी जैसे त्यौहार आने हैं. इन त्यौहारों में बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के घर जाते हैं. ऐसे समय में ट्रेनों के रद्द होने से बसों में भी भीड़ बढ़ रही है.