Chhattisgarh News: देशभर में 1 जुलाई से लागू होने जा रहे 3 नए कानूनों के संबंध में जानकारी देने के लिए नगर निगम के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें IG राजनादगांव रेंज दीपक झा सहित एसडीएम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव जिले के अलग-अलग क्षेत्र से पहुंचे 91 तीर्थ यात्रियों को इस तीर्थ यात्रा के दौरान ठहरने खाने-पीने की व्यवस्था निशुल्क दी जाएगी। वहीं उन्हें घर से लाने और दुर्ग रेलवे स्टेशन तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव जिले में बाढ़ एवं अन्य आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की एसडीआरएफ टीम के पास ना तो कुशल सैनिक हैं और ना ही जरूरी संसाधन. यही कारण है कि, जब भी राजनांदगांव में आपदा आने पर जरूरत पड़ती है, तब दुर्ग और रायपुर से एसडीआरएफ की टीम में बुलाई जाती है.
Chhattisgarh News: प्रदेश में 26 जून से स्कूलें खुलने वाला है. इस दिन शाला प्रवेश उत्सव मनाने की तैयारी भी की जा रही है. वहीं राजनांदगांव के पुराना बस स्टैंड के पास एक ऐसा स्कूल है, जहां एक ही परिसर में आबकारी नियंत्रण कक्ष और प्राथमिक स्कूल संचालित किया जा रहा है. ऐसे में बच्चे प्रतिकूल माहौल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं.
Chhattisgarh News: विस्तार न्यूज की खबर का असर हुआ है, कृषि विभाग ने निजी खाद दुकानों पर दबिश दी और एक दुकान को सील भी किया है. विभाग ने बड़ी मात्रा में खाद जब्त किया है. दरअसल विस्तार न्यूज ने स्टिंग कर खाद की कालाबाजारी की खबर चलाई थी, विस्तार न्यूज की खबर के बाद कृषि विभाग ने आधा दर्जन से अधिक निजी खाद दुकानों पर दबिश दी है.
Chhattisgarh News: विस्तार न्यूज ने कल राजनांदगांव जिले में तस्करों द्वारा पेड़ की लकड़ी काटने की खबर प्रमुखता से दिखया था. जिसके बाद उपवनमंडल अधिकारी पूर्णिमा राजपूत ने आरा मिल सोमेश्वर वर्मा, आरा मिल एल बी नगर, डोंगरगढ़ ब्लॉक का आकस्मिक निरीक्षण किया और अवैध लकड़ियों और आरा मशीनों को रद्द कर दिया.
प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही के कारण पेड़ काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लग पा रहा है.
Chhattisgarh News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय राज सिंह ने कहा की ये चोरी का मामला हैं, और छोटी मोटी चोरी नही हैं. पूरा 800 ट्रीप रेत चोरी का मामला है, मुड़पार से जामरी तक 800 ट्रीप रेत निकाली गई है, और प्रशासन को इसका पता भी नही है. जब प्रशासन को पता चला तो जब्ती की कार्यवाही की गई, लेकिन जब्त की हुई रेत कहां हैं, यह प्रशासन बताएगा.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के बाकल गांव निवासी दिलेश्वर साहू के 5 साल के बेटे दानेश्वर साहू की जान विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते चली गई.
Chhattisgarh News: राजनांदगांव के नेशनल हाईवे पर बीयर से भरी एक ट्रक हादसे की शिकार हो गई. यह ट्रक औरंगाबाद से उड़ीसा जा रहा था रास्ते में एक गाड़ी को बचाते हुए पलट गई. ट्रक में 2400 पेटी बड़वाईजर बियर भरा हुआ था, ट्रक के पलटने पर बियर की केन सड़क पर बिखर गई, जिसके बाद बियर के शौकीनों ने जमकर बियर लूटी.