Ranveer Allahbadia Controversy: मां-बाप के इंटीमेसी पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट पर उनके खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज किया गया है. ट्रोलिंग और शिकायत दर्ज होने के बाद उनके फॉलोअर्स में भरी कमी देखने को मिली है. इतना कुछ होने के बाद अब रणवीर माफी मांग रहे हैं.
Ranveer Allahbadia: खुद को आध्यात्म से जुड़ा हुआ बताने वाले रणवीर अक्सर विवादों से घिरे नजर आते हैं. इस बार भी वो अपने टिप्पणी के कारण विवादों में घिरे हुए हैं. कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर अपने दिए हुए कमेंट के कारण वो विवादों में फंस गए हैं.
Beer Biceps Controversy: Beer Biceps रणवीर अल्लाहबादिया 'India’s Got Latent' के हालिया एपिसोड में आए थे. रणवीर के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा भी मौजूद थे. इसी दौरान उन्होंने माता-पिता को लेकर कुछ ऐसे सवाल और टिप्पणी की कि लोग उन्हें जम कर लताड़ रहे हैं.