केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह विदिशा में कीचड़ से सने रास्तों पर पैदल चलकर आदिवासियों की बस्ती पहुंचे. केंद्रीय मंत्री बारिश के कारण आदिवासियों को हुए नुकसान का निरीक्षण करने पहुंचे थे.
एक दिन पहले वन अपराध के मामले दर्ज करने को लेकर आदिवासियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी. आदिवासियों ने केंद्रीय मंत्री से वन विभाग के अधिकारी की शिकायत की थी, इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर की थी.
Shivraj Singh Chauhan: संसद के मानसून सत्र से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है. जिन 5 नेताओं का नाम सबसे आगे चल रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हैं
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'आपातकाल में जिस धर्मनिरपेक्ष शब्द को जोड़ा गया उसको हटाया जाए. विश्व का कल्याण हो, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया. ये भारत का मूल भाव है. इसलिए यहां समाजवाद की जरूरत नहीं है.'
कमरे के बाहर खड़े गार्ड्स ने सावित्री ठाकुर को अंदर जाने से रोक दिया. करीब 10 मिनट तक सावित्री ठाकुर अंदर इंतजार करती रहीं.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'यह बहुत जरूरी है कि खरीद सही तरीके से हो. किसानों से सीधे खरीद से ही बिचौलियों की सक्रियता कम होगी और लाभ सही मायनों में किसान तक पहुंच पाएगा.'
Vidisha: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 साल बाद एक बार फिर पद यात्रा पर निकले हैं. विदिशा से शुरू हुई इस पदयात्रा के पहले दिन 'मामा' जमकर थिरके.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत की राजनीति में एंट्री की बातें अब और तेज हो गईं हैं. शिवराज के बेटे कार्तिकेय की शादी लिबर्टी शूज के मालिक अनुपम बंसल की बेटी अमानत बंसल के साथ हुई है.
Ram Navami: चैत्र नवरात्रि की महानवमी भी है, जिसके चलते कन्या भोज की कराया जा रहा है. इसी कड़ी में सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कन्या पूजन किया और आशीर्वाद लिया.
कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय मंत्री पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा किया है. कांग्रेस सांसद ने चौहान के अलावा MP BJP के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर झूठी बातें फैलाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है.